गणेश वंदना
गणेश वंदना (छंद पकैया) ********************** छन्न पकैया छन्न पकैया , बाल गणेश पधारे। मूषक ऊपर सवार करके , आये मेरे द्वारे।। छन्न पकैया छन्न पकैया , बच्चे उनको भाये। सबके घर में जा जा कर के , लड्डू मोदक खाये।। छन्न पकैया छन्न पकैया , सब को विद्या देते। छोटे नटखट बाल गणेशा , कभी नही कुछ लेते।। छन्न पकैया छन्न पकैया , गौरी पुत्र गणेशा। माता जी है पार्वती और , पिता जी है महेशा।। छन्न पकैया छन्न पकैया , सबके संकट हरते। जो भी मांगे सच्चे मन से , झोली उसके भरते।। प्रिया देवांगन "प्रियू" पंडरिया जिला - कबीरधाम छत्तीसगढ़