Posts

Showing posts from November, 2020

गन्ना पूजा

Image
  "गन्ना पूजा" छन्न पकैया छन्न पकैया , बाजारों में जाते। लम्बी लम्बी मोटी मोटी , मिलकर गन्ने लाते।। छन्न पकैया छन्न पकैया , भीड़ लगी है भारी। बाजारों में जाकर देखो , दिखती दुनिया सारी।। छन्न पकैया छन्न पकैया , एकादशी मनाते। सभी बनाते मिलकर मण्डप , तुलसी ब्याह रचाते।। छन्न पकैया छन्न पकैया , दीपक सभी जलाते। नये नये पकवान बनाकर , खुशी खुशी सब खाते।। छन्न पकैया छन्न पकैया , मिलकर गन्ने खाते। झूम रहें हैं सारे बच्चे , घर घर खुशियाँ लाते।। छन्न पकैया छन्न पकैया ,  श्रद्धा सुमन चढ़ाते। मिट जाये सब संकट सारे , आशीर्वाद बढ़ाते।। रचनाकार प्रिया देवांगन "प्रियू" पंडरिया जिला - कबीरधाम छत्तीसगढ़ Priya Dewangan Priyu

करवाचौथ

Image
  चौपाई (करवाचौथ) करवा निर्जल व्रत है करती। भूख प्यास को वह है हरती।। रात चाँद की दर्शन करती। जीवन के सुख दुख को हरती।। सज धज नारी पूजा करती। प्यार पिया के हिय में भरती।। कानों में पहने सब बाली। माँगो में सजती है लाली।। रहे दीर्घ जीवी पति देवा। नित्य करूँ माँ  प्रभु की सेवा।। चरण स्पर्श आशीषें पाती। जीवन में खुशियाँ है लाती।। साजन सजनी लगते प्यारे। आँगन उतरे चाँद सितारे।। शिव गौरी को भोग लगाते। पकवानों से थाल सजाते।। शिव गौरी को नीर चढ़ाये। पति सँग पावन प्रीत बढ़ाये।। जनम जनम का साथ निभाये। घर आँगन में खुशियाँ लाये।। प्रिया देवांगन "प्रियू" पंडरिया जिला - कबीरधाम  छत्तीसगढ़ Priya Dewangan Priyu