Posts

Showing posts with the label बाल गीत

मेरा मुर्गा

Image
  "मुर्गा बाँग लगाता है" *************** उठो प्यारे आँखे खोलो । सूरज दादा आये है।। लाल लाल किरणों के सँग में। सब में आश जगाये है।। मेरा मुर्गा है अलबेला। जल्दी से उठ जाता है।। कुड़कूँ कूँ आवाज लगा कर। नया सन्देश लाता है।। सुबह सुबह छत में चढ़ कर वह। कुकडू कूँ चिल्लाता है।। मुर्गी देखे मुर्गा राजा। गीत नया वह गाता है।। मुर्गियों का होता राजा। सैर रोज वह करता है।। चारे चुगता रहता दिनभर। फिर आहे वह भरता है।। सिर के ऊपर कलगी रखता। दिन भर  वह इठलाता है।। कूड़े कचरे में जा कर के। दाना खा कर आता है।। चूजों को अपने सँग लेकर। बड़े मजे से आता है।। सुबह सुबह जल्दी उठ कर के। मुर्गा बाँग लगाता है।। प्रिया देवांगन "प्रियू" पंडरिया छत्तीसगढ़ Priya Dewangan Priyu

बिल्ली रानी

Image
बिल्ली रानी ********** दबे पाँव से आती बिल्ली  , दूध मलाई खाती है । दरवाजे पर आ कर के , म्याऊँ म्याऊँ चिल्लाती है।। तांका झांकी करती बिल्ली , बच्चों को डराती है। देख चूहे को बिल्ली रानी , उसको बहुत दौड़ाती है।। चुन्नू मुन्नू संग खेला करती , बच्चों को साथ लाती है। कही दिखे दूध रोटी तो , झट से दौड़ लगाती है।। भूरी भूरी आँखे इसकी , पूँछ बहुत हिलाती है। कही मिले दूध मलाई , बड़े मजे से खाती है।। बहुत शरारत करती बिल्ली , खंभे पर चढ़ जाती है । नही मिले अगर खाना तो , आँखे अपनी दिखाती है।। काली भूरी कबरी बिल्ली , घर घर दौड़ लगाती है । बंदर राजा को देख कर , झट से वह छुप जाती है।। प्रिया देवांगन "प्रियू" पंडरिया छत्तीसगढ़ Priyadewanganpriyu