Posts

Showing posts from October, 2020

नवरात्रि

Image
  "नवरात्रि" (कुण्डलियाँ) सजता सुंदर द्वार है , स्वागत करते लोग। माता रानी आत है , सभी लगाते भोग।। सभी लगाते भोग , भक्त जन करते सेवा। लेते आशीर्वाद , सभी पाते हैं मेवा।। सभी जलाते दीप , द्वार सुंदर  है लगता । आती माता रोज , घरों में दीपक सजता।।  आई सबके द्वार में , माता रानी आज। शीश झुकाते लोग हैं , बनते बिगड़े काज।। बनते बिगड़े काज , कामना पूरा करती। खुश होते हैं लोग ,  खुशी जीवन मेंभरती।। दीप जलाते लोग , दिलों में खुशियाँ छाई। सभी भक्त के साथ , द्वार में माता आई।। "माटी पुत्री"- प्रिया देवांगन "प्रियू" पंडरिया जिला - कबीरधाम छत्तीसगढ़ Priya Dewangan priyu

दीपक

Image
  दीपक (छन्न पकैया) छन्न पकैया छन्न पकैया , आओ दीप जलाये। जगमग हो जायेगा सारा , मिलकर द्वार सजाये।। छन्न पकैया छन्न पकैया , सबको रौशन करती। दूर हटाती अंधकार को ,  नही किसी से डरती।। छन्न पकैया छन्न पकैया , प्रभु चरणों में रहती। खुद जलकर रौशन है करती , कभी नही कुछ कहती।। छन्न पकैया छन्न पकैया , मिलकर खुशी मनायें। मिट्टी की दीपक से हम सब , मिलकर सभी सजायें।। छन्न पकैया छन्न पकैया , जीवन ज्योति जलाओ। नेक कार्य कर आगे आओ , कभी नही घबराओ।। प्रिया देवांगन "प्रियू" पंडरिया  छत्तीसगढ़ Priya Dewangan Priyu