Posts

Showing posts from August, 2020

गणेश वंदना

Image
  गणेश वंदना (छंद पकैया) ********************** छन्न पकैया छन्न पकैया , बाल गणेश पधारे। मूषक ऊपर सवार करके , आये मेरे द्वारे।। छन्न पकैया छन्न पकैया , बच्चे उनको भाये। सबके घर में जा जा कर के , लड्डू मोदक खाये।। छन्न पकैया छन्न पकैया , सब को विद्या देते। छोटे नटखट बाल गणेशा , कभी नही कुछ लेते।। छन्न पकैया छन्न पकैया , गौरी पुत्र गणेशा। माता जी है पार्वती और , पिता जी है महेशा।। छन्न पकैया छन्न पकैया , सबके संकट हरते। जो भी मांगे सच्चे मन से , झोली उसके भरते।। प्रिया देवांगन "प्रियू" पंडरिया जिला - कबीरधाम  छत्तीसगढ़

तिरंगा हम फहरायेंगे

Image
  तिरंगा हम फहरायेंगे तीन रंगों से बना तिरंगा , आज उसे फहराएंगे। देखो भारत की चोटी पर , शान से हम लहरायेंगे।। नही झुकने देंगे तिरंगा , इसका मान बढ़ाएंगे। वीर सपूतों के आगे हम , अपना शीश झुकायेंगे।। चन्द्रशेखर और भगत सिंह का , नारा हम लगाएंगे। भारत माता की जय बोलकर , अपना शीश नवाएँगे।। भारत माँ की रक्षा खातिर  , हम शहीद हो जाएंगे। आँच नहीं  आने देंगे हम , सीमा पर डट जाएंगे।। प्रिया देवांगन "प्रियू" पंडरिया छत्तीसगढ़

समय

Image
  समय ****** समय समय की बात है , समय बड़ा अनमोल। समय से जो न होत है , उसका नही है मोल।। समय से ही कार्य करो , मिलेगा समय मे फल। सफलता सभी को मिलेगी  , आज नही तो कल।। समय के इस मोल को , समझ जाओ अब। समय निकल जाए तो , मौका मिलेगा कब।। जीवन मे आगे बढ़ना है तो , समय का कर उपयोग। सफलता तेरे हाथ मे है , इसका कर सदुपयोग।। प्रिया देवांगन "प्रियू" पंडरिया PRIYADEWANGANPRIYU