समय
समय
******
समय समय की बात है , समय बड़ा अनमोल।
समय से जो न होत है , उसका नही है मोल।।
समय से ही कार्य करो , मिलेगा समय मे फल।
सफलता सभी को मिलेगी , आज नही तो कल।।
समय के इस मोल को , समझ जाओ अब।
समय निकल जाए तो , मौका मिलेगा कब।।
जीवन मे आगे बढ़ना है तो , समय का कर उपयोग।
सफलता तेरे हाथ मे है , इसका कर सदुपयोग।।
प्रिया देवांगन "प्रियू"
पंडरिया
PRIYADEWANGANPRIYU

Comments
Post a Comment