Posts

Showing posts from January, 2021

गणतंत्र

Image
  "गणतंत्र" पूरे भारत देश में, उड़े तिरंगा आज। रंग बिरंगे आसमां, हमको तुम पर नाज।। हमको तुम पर नाज, गीत खुशियों के गाते। धरा हमारी शान, साथ झंडा फहराते।। झूमे नाचे लोग, खुशी बिन रहे अधूरे। आता है जब पर्व, होत है सपने पूरे।। लिए तिरंगा हाथ में, फहराते सब साथ। भारत माँ के सामने, सभी झुकाते माथ।। सभी झुकाते माथ, नमन वीरो को करते। हुए देश बलिदान, वीर दुश्मन से लड़ते।। देश हुआ आजाद, फूल की बहती गंगा। भारत बने महान, फहरता आज तिरंगा।। प्रिया देवांगन "प्रियू" पंडरिया छत्तीसगढ़ Priya Dewangan "Priyu"

किसान

Image
  *किसान* ********* खेतों में फसलें लहराते। अन्न किसान उगाते हैं।। कड़ी धूप में दिनभर रहते । तब वह भोजन खाते हैं।। बंजर धरती सोना उगले। कड़ी मेहनत करते हैं।। गर्मी ठंडी बरसातों में। नही किसी से डरते हैं।। फसल जीवन भर वे उगाते। तभी बैठ के खाते हैं।। बूँद पसीना रोज बहाते। तब वह घर पर आते हैं।। अब क्या होगा सोंच रहे हैं। अन्न कहाँ से लायेंगे।। घर में भूखे बच्चें सोते। भोजन कैसे खायेंगे।। कुछ तो दया दिखाओ भगवन। बच्चें भी अब रोते हैं।। अन्न नही है खाने को अब। भूखे रहकर सोते हैं।। प्रिया देवांगन *प्रियू* पंडरिया