गणतंत्र
"गणतंत्र"
पूरे भारत देश में, उड़े तिरंगा आज।
रंग बिरंगे आसमां, हमको तुम पर नाज।।
हमको तुम पर नाज, गीत खुशियों के गाते।
धरा हमारी शान, साथ झंडा फहराते।।
झूमे नाचे लोग, खुशी बिन रहे अधूरे।
आता है जब पर्व, होत है सपने पूरे।।
लिए तिरंगा हाथ में, फहराते सब साथ।
भारत माँ के सामने, सभी झुकाते माथ।।
सभी झुकाते माथ, नमन वीरो को करते।
हुए देश बलिदान, वीर दुश्मन से लड़ते।।
देश हुआ आजाद, फूल की बहती गंगा।
भारत बने महान, फहरता आज तिरंगा।।
प्रिया देवांगन "प्रियू"
पंडरिया
छत्तीसगढ़
Priya Dewangan "Priyu"

बहुत सुंदर, बहुत बढ़िया प्रयास। बधाई।
ReplyDeleteधन्यवाद चाचा जी
Deleteशानदार।
ReplyDeleteबहुत बढ़िया, बढ़ते चलो
ReplyDeleteधन्यवाद sir जी
Deleteबहुत सुंदर
ReplyDeleteधन्यवाद दीदी जी
Deleteबहुत सुन्दर
ReplyDeleteधन्यवाद
Delete