गणतंत्र

 



"गणतंत्र"


पूरे भारत देश में, उड़े तिरंगा आज।

रंग बिरंगे आसमां, हमको तुम पर नाज।।

हमको तुम पर नाज, गीत खुशियों के गाते।

धरा हमारी शान, साथ झंडा फहराते।।

झूमे नाचे लोग, खुशी बिन रहे अधूरे।

आता है जब पर्व, होत है सपने पूरे।।


लिए तिरंगा हाथ में, फहराते सब साथ।

भारत माँ के सामने, सभी झुकाते माथ।।

सभी झुकाते माथ, नमन वीरो को करते।

हुए देश बलिदान, वीर दुश्मन से लड़ते।।

देश हुआ आजाद, फूल की बहती गंगा।

भारत बने महान, फहरता आज तिरंगा।।



प्रिया देवांगन "प्रियू"

पंडरिया

छत्तीसगढ़


Priya Dewangan "Priyu"




Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

बाढ़

पितृ पक्ष