तिरंगा हम फहरायेंगे
तिरंगा हम फहरायेंगे
तीन रंगों से बना तिरंगा , आज उसे फहराएंगे।
देखो भारत की चोटी पर , शान से हम लहरायेंगे।।
नही झुकने देंगे तिरंगा , इसका मान बढ़ाएंगे।
वीर सपूतों के आगे हम , अपना शीश झुकायेंगे।।
चन्द्रशेखर और भगत सिंह का , नारा हम लगाएंगे।
भारत माता की जय बोलकर , अपना शीश नवाएँगे।।
भारत माँ की रक्षा खातिर , हम शहीद हो जाएंगे।
आँच नहीं आने देंगे हम , सीमा पर डट जाएंगे।।
प्रिया देवांगन "प्रियू"
पंडरिया
छत्तीसगढ़

Comments
Post a Comment