बचपन
बचपन
*********
बचपन कितना सुहाना था , सुबह होती स्कूल जाते ।
थक कर आते , फिर भी खेलने जाते ।।
न किसी का बोझ सहना , न किसी पर बोझ थे हम।
छोटी छोटी बातों में रोना , छोटी सी बातों में हँसते थे हम।।
न रोने की वजह थी ,न हँसने का बहाना था।
बारिश की फुहार से , खेलना अच्छा लगता था।।
कागज की नाव बना कर , कितने खुश हो जाते थे।
बच्चों के संग मम्मी पापा, बच्चे बन जाते थे।।
थोड़ी सी बातों में रूठना, फिर सबका मनाना
कितना अच्छा लगता था।
न किसी की फिक्र थी , न किसी का गम था।।
कहां गया वो बचपन हमारा , जिसमें खुशियों का खजाना था।
बचपन कितना सुहाना था , बचपन कितना सुहाना था ।।
प्रिया देवांगन " प्रियू"
राजिम
जिला - गरियाबंद (छत्तीसगढ़)
PRIYADEWANGANPRIYU

Comments
Post a Comment