कोरोना





"कोरोना" (चौपाई)

****************

आया भारत में कोरोना।

हो गया मनुष्यों का रोना।।

साबुन से हाथों को धोना।

साफ सफाई करके सोना।।


मुख में दिनभर मास्क लगावे।

तभी घरों से बाहर जावे।।

नही किसी से डरना यारों।

साथ साथ तुम रहना प्यारों।।


नही किसी से हाथ मिलाओ।

दो गज की दूरी अपनाओ।।

साफ सफाई करते रहना।

सर्दी खाँसी तुम ना सहना।।


काम काज सब बंद करावे।

कोरोना को सभी हरावे।।

धरती पर कोरोना आया।

पूरी दुनिया में है छाया।।


चीन देश लाई बीमारी।

पहले उसकी आई बारी।।

कोरोना को मार भगाओ।

मिलकर के तुम इसे हराओ।।



प्रिया देवांगन "प्रियू"

पंडरिया

जिला - कबीरधाम

छत्तीसगढ़

Priya Dewangan Priyu





Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

बाढ़

पितृ पक्ष