कोरोना

 




छन्न पकैया (कोरोना)

******************

छन्न पकैया छन्न पकैया , आया है कोरोना

बच्चे बूढ़े घर में बैठे , शुरू हुआ है रोना।।


छन्न पकैया छन्न पकैया , अपना मुँहूँ छुपाये।

बन्द हो गया आना जाना , दूरी सभी बनाये।।


छन्न पकैया छन्न पकैया ,गर्म पियो सब पानी।

करो नीम तुलसी का सेवन , इससे है जिनगानी।।


छन्न पकैया छन्न पकैया , मुँह में मास्क लगाना।

कोरोना का काल चल रहा , सभी स्वच्छ अपनाना।


छन्न पकैया छन्न पकैया , घर का भोजन खाना।

दूध दही का सेवन करना ,तन को स्वस्थ बनाना।।


प्रिया देवांगन *प्रियू*

पंडरिया

छत्तीसगढ़

Priya Dewangan Priyu


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

बाढ़

पितृ पक्ष