गणेश वंदना

 



गणेश वंदना (छंद पकैया)

**********************

छन्न पकैया छन्न पकैया , बाल गणेश पधारे।

मूषक ऊपर सवार करके , आये मेरे द्वारे।।


छन्न पकैया छन्न पकैया , बच्चे उनको भाये।

सबके घर में जा जा कर के , लड्डू मोदक खाये।।


छन्न पकैया छन्न पकैया , सब को विद्या देते।

छोटे नटखट बाल गणेशा , कभी नही कुछ लेते।।


छन्न पकैया छन्न पकैया , गौरी पुत्र गणेशा।

माता जी है पार्वती और , पिता जी है महेशा।।


छन्न पकैया छन्न पकैया , सबके संकट हरते।

जो भी मांगे सच्चे मन से , झोली उसके भरते।।


प्रिया देवांगन "प्रियू"

पंडरिया

जिला - कबीरधाम 

छत्तीसगढ़





Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

बाढ़

पितृ पक्ष