शिव शम्भू
शिव शम्भू
(ताटंक छंद)
महादेव को जो भी पूजे , दर्शन देने आते हैं।
शिव शम्भू भोले बाबा जी , महादेव कहलाते हैं।।
जो भी मांगे सच्चे मन से , पूरा वह कर जाते हैं।
श्रद्धा से जो फूल पान को , चरणों मे रख आते हैं।।
औघड़ दानी शिव बाबा जी , महाकाल कहलाते हैं।
जो संकट आये भक्तो पर , दूर सभी कर जाते हैं।।
भक्ति भावना देख सभी का , भोले खुश हो जाते हैं।
शिव शम्भू भोले बाबा जी , महादेव कहलाते हैं।।
प्रिया देवांगन "प्रियू"
पंडरिया
छत्तीसगढ़
Priyadewanganpriyu

ॐ नमः शिवाय
ReplyDelete